Skip to main content

Present Indefinite Tense in Hindi with Rules, Examples & Exercises



Present Indefinite Tense in Hindi (Simple Present Tense)

पहचान (Identification)

1. हिंदी के जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं आदि शब्द आते हैं, वे वाक्य अंग्रेजी के Present Indefinite Tense के होते हैं।

2. इस Tense का प्रयोग आदत (habit), सामान्य सत्य (universal truth), दैनिक कार्य (daily routine) तथा स्थायी कार्यों के लिए किया जाता है।
3. I, We, You, They तथा Plural Nouns (बहुवचन संज्ञा) के साथ Verb की First Form का प्रयोग होता है।
4. He, She, It तथा Singular Nouns (एकवचन संज्ञा) के साथ Verb की First Form में -s या -es जोड़ा जाता है।

Verb में S / ES लगाने के नियम

1. जिन Verbs के अंत में s, sh, ch, x, o, z आते हैं, उनके साथ es लगाया जाता है।

Examples:

- go → goes
- wash → washes
- teach → teaches

2. बाकी अधिकांश Verbs के साथ केवल s लगाया जाता है।

Examples:

- play → plays
- read → reads

3. जिन Verbs के अंत में y हो और उससे पहले consonant हो, वहां y हटाकर ies लगाया जाता है।

Examples:

- cry → cries
- fly → flies

Present Indefinite Tense Structure

Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Rule

Subject + Verb (First Form) + s/es + Object + Other Words

Present Indefinite Tense in Hindi with Rules, Examples & Exercises
Present Indefinite Tense Examples

1. मैं स्कूल जाता हूं।
→ I go to school.
2. वह पुस्तक पढ़ता है।
→ He reads a book.
3. वे गाना गाते हैं।
→ They sing a song.
4. हम प्रतिदिन टहलते हैं।
→ We walk daily.
5. सूर्य पूर्व में निकलता है।
→ The sun rises in the east.
6. कुत्ते भौंकते हैं।
→ Dogs bark.

Present Indefinite Tense Exercise

Affirmative Sentences

Translate the following sentences into English:

1. मैं पत्र लिखता हूं।
2. तुम घर जाते हो।
3. वह तुम्हें बुलाता है।
4. हम दौड़ते हैं।
5. मैं पेड़ पर एक बंदर देखता हूं।
6. तुम अपने अध्यापक की आज्ञा मानते हो।
7. मैं उसे हिंदी पढ़ाता हूं।
8. वे तुम्हारे साथ काम करते हैं।
9. अच्छे लड़के माता-पिता का कहना मानते हैं।
10. पक्षी आकाश में उड़ते हैं।
11. मछलियां नदी में तैरती हैं।
12. छोटे बच्चे रात में रोते हैं।
13. बंदर हमारी नकल करते हैं।
14. राम और मोहन रोज फुटबॉल खेलने जाते हैं।
15. लड़के मैदान में दौड़ते हैं।
16. यह धोबी अच्छे कपड़े धोता है।

Exercise (B)

1. वह पुस्तक पढ़ती है।
2. सीता गाना गाती है।
3. मेरा भाई आम खरीदता है।
4. रानी खेलती है।
5. गोपाल काम करता है।
6. श्याम रोता है।
7. राम प्रतिदिन स्कूल जाता है।
8. वह प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ती है।
9. वह इस गांव में अपने भाई के साथ रहता है।
10. सूर्य पूर्व में निकलता है।
11. सूर्य पश्चिम में छिपता है।
12. डॉक्टर अपने मरीज को दवाई देता है।
13. जवाहर हॉकी खरीदता है।
14. अनिल तेज दौड़ता है।
15. बेबी खाना पकाती है।
16. सीता अच्छे कपड़े सीती है।

Present Indefinite Tense Negative Sentences

अनुवाद के नियम

1. He, She, It तथा Singular Nouns के साथ does not तथा बाकी Subjects के साथ do not का प्रयोग किया जाता है।
2. Negative sentences में Verb की First Form ही आती है।
3. Never का प्रयोग “कभी नहीं” के लिए किया जाता है। इसके साथ do not / does not नहीं लगाया जाता।

Rule

Subject + do not/does not + Verb (First Form) + Object + Other Words

Examples

1. मैं वहां नहीं जाता हूं।
→ I do not go there.
2. वह बाजार नहीं जाता है।
→ He does not go to the market.
3. तुम अपने माता-पिता की आज्ञा नहीं मानते हो।
→ You do not obey your parents.
4. मैं कभी किसी को गाली नहीं देता हूं।
→ I never abuse anybody

Read more Past Continuous Tense in Hindi with Examples, Rules & Exercises

Present Indefinite Tense Worksheet

Negative Sentences

Translate the following sentences into English:

1. मैं शाम को बाजार नहीं जाता हूं।
2. हम बुरे लड़कों के साथ नहीं खेलते हैं।
3. तुम्हारा भाई इस कक्षा में नहीं पढ़ता है।
4. चपरासी दरवाजा नहीं खोलता है।
5. तुम अपना पाठ याद नहीं करते हो।
6. वह अब इस शहर में नहीं रहता है।
7. यह बढ़ई सुंदर मेज नहीं बनाता है।
8. धोबी रात में कपड़े नहीं धोते हैं।
9. राम कठिन परिश्रम नहीं करता है।
10. माली फूल नहीं तोड़ता है।
11. ये लड़के मैदान में फुटबॉल नहीं खेलते हैं।
12. मैं इस नदी में स्नान नहीं करता हूं।
13. तुम मेरे भाई को हिंदी नहीं पढ़ाते हो।
14. ईमानदार आदमी झूठ नहीं बोलते हैं।
15. सूर्य पृथ्वी के चारों ओर नहीं घूमता है।
16. अच्छे लड़के शोर नहीं मचाते हैं।

Present Indefinite Tense Interrogative Sentences

अनुवाद के नियम

1. यदि वाक्य की शुरुआत “क्या” से हो, तो:
- He, She, It तथा Singular Noun के साथ Does
- बाकी Subjects के साथ Do लगाया जाता है।
2. Do/Does हमेशा Subject से पहले आता है।
3. यदि वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द जैसे क्यों, कब, कहां, कैसे, क्या आदि हों, तो उनकी अंग्रेजी सबसे पहले लिखी जाती है।
4. Negative Interrogative Sentences में Subject के बाद not लगाया जाता है।
5. Who के साथ Do/Does का प्रयोग नहीं होता।

Examples

1. ऐसा कौन कहता है?
→ Who says so?
2. तुम्हें कौन बुलाता है?
→ Who calls you?

Rule

Yes / No Type Questions

Do/Does + Subject + Verb (First Form) + Object + Other Words?


Negative Interrogative

Do/Does + Subject + not + Verb (First Form) + Object + Other Words?

Examples

1. क्या मैं बाजार जाता हूं?
→ Do I go to the market?
2. क्या वह पुस्तक पढ़ता है?
→ Does he read a book?
3. क्या तुम उसके साथ नहीं खेलते हो?
→ Do you not play with him?

WH-Type Interrogative Sentences

Rule

WH Word + do/does + Subject + Verb (First Form) + Object + Other Words?

Examples

1. वे स्कूल कब जाते हैं?

 When do they go to school?

2. वह क्यों झगड़ता है?

→ Why does he quarrel?

Present Indefinite Tense Worksheet

Interrogative Sentences

Translate the following sentences into English:

1. क्या मैं वहां जाता हूं?
2. क्या तुम कक्षा में शोर मचाते हो?
3. क्या राम कठिन परिश्रम करता है?
4. क्या तुम्हारा नौकर बच्चों के साथ खेलता है?
5. वह कहां रहता है?
6. हरी रात में क्यों नहीं पढ़ता है?
7. तुम मेरा कहना क्यों नहीं मानते हो?
8. वे स्कूल का
काम कब करते हैं?
9. क्या वह प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ता है?
10. तारे आकाश में कब चमकते हैं?
11. क्या वे सड़क पर दौड़ते हैं?
12. वह इस समय क्या करती है?
13. सोहन अब किसे गाली देता है?
14. तुम खाना किस समय खाते हो?
15. तुम आज अपनी पुस्तक क्यों नहीं पढ़ते हो?

Exercise in composition 

Change the following sentences as directed:-

1. Hari reads his book with his brother. (Negative)
2. They buy some mangoes in the garden. (Negative)
3. I wash my clothes daily. (Negative)
4. He does not beat his sister. (Positive)
5. You do not work properly nowadays. (Positive)
6. I do not like to go to Agra to see the Taj with him.(Positive)
7. RAM does not quarrel with his friends. (Interrogative)
8. Sita does not make a noise in the class.(Interrogative)
9. They do not take their food at night. (Interrogative)
10. Does he not tell a lie? (Assertive)
11. Do you not hate your enemies? (Assertive)
12. Does she sing a song daily? (Assertive)


Comments